Searching for the official RSCIT Answer Key 12 April 2026? Your search ends here. In this post, we have updated the complete solved question paper of the RSCIT exam conducted on 12 April 2026. You can easily match your booklet series answers with our accurate solution key and estimate your final marks instantly.
RSCIT Real Paper 12 April 2026 in Hindi and English
Kya aap RSCIT Answer Key 12 April 2026 check karna chahte hain? Agar haan, toh aap sahi website par hain. Is post mein humne 12 April 2026 ko aayojit RSCIT exam ka complete solved paper share kiya hai. Aap sabhi questions ke sahi answers dekh kar aasani se jaan sakte hain ki aapke kitne sawal sahi hue hain.

Question. 1. आप किसी सरकारी पोर्टल पर इमेज अपलोड करने से पहले उसका फाइल साइज कम करना चाहते हैं। आपको क्या करना चाहिए?
Before uploading an image on a government portal, you want to reduce its file size. What should you do?
(A) फाइल का नाम बदलना चाहिए / You should rename the file.
(B) इसे केवल बड़ा करना चाहिए / You should only enlarge it.
(C) इसे वीडियो में बदलना चाहिए / You should convert it into a video.
(D) किसी इमेज ऑप्टिमाइजेशन टूल या वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए / You should use an image optimization tool or website.
Right Answer: (D)
Question. 2. निम्नलिखित में से किसे ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (जीयूआई) का एक नुकसान माना जाता है?
Which of the following is considered a disadvantage of a Graphical User Interface (GUI)?
(A) उपयोगकर्ताओं को इसे चलाना सीखने में काफी समय लगता है। / Users take a lot of time to learn how to use it.
(B) यह तत्काल प्रतिक्रिया या फीडबैक प्रदान नहीं कर सकता। / It cannot provide immediate response or feedback.
(C) इसे छवियों को प्रदर्शित करने और उनमें परिवर्तन करने के लिए अधिक मेमोरी और तेज प्रोसेसर की आवश्यकता होती है। / It requires more memory and a faster processor to display and modify images.
(D) त्रुटियों का पता लगाना और उन्हें ठीक करना असंभव है। / It is impossible to detect and fix errors.
Right Answer: (C)
Question. 3. अधिकांश एमएस ऑफिस अनुप्रयोगों में अंतिम क्रिया को पूर्ववत करने के लिए आमतौर पर किस कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है?
Which keyboard shortcut is commonly used to undo the last action in most MS Office applications?
(A) Ctrl + X
(B) Ctrl + Y
(C) Ctrl + Z
(D) Ctrl + S
Right Answer: (C)
Question. 4. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का सबसे अच्छा उदाहरण कौनसा है?
Which of the following is the best example of two-factor authentication?
(A) केवल पासवर्ड / Only Password
(B) ईमेल सत्यापन / Email Verification
(C) पासवर्ड और मोबाइल पर ओटीपी भेजना / Password and OTP sent to mobile
(D) कैप्चा / CAPTCHA
Right Answer: (C)
Question. 5. क्रेडिट या डेबिट कार्ड के पीछे आमतौर पर छपा हुआ 3 अंकों का सुरक्षा कोड क्या होता है?
What is the 3-digit security code usually printed on the back of a credit or debit card?
(A) एम–पिन / M-PIN
(B) सीवीवी / CVV
(C) ओटीपी / OTP
(D) आईएफएससी / IFSC
Right Answer: (B)
Question. 6. सबसे कम मेमोरी साइज का चयन करें –
Choose the smallest memory size –
(A) टेराबाइट / Terabyte
(B) गीगाबाइट / Gigabyte
(C) किलोबाइट / Kilobyte
(D) मेगाबाइट / Megabyte
Right Answer: (C)
Question. 7. क्यूआर कोड में “क्यूआर” का क्या अर्थ है?
What does “QR” stand for in QR Code?
(A) क्विक रिस्पॉन्स / Quick Response
(B) क्वालिटी रिकग्निशन / Quality Recognition
(C) क्वेरी रिकॉर्ड / Query Record
(D) क्वांटम रीड / Quantum Read
Right Answer: (A)
Question. 8. फाइल पथ उदाहरण D:\RSCIT\VMOU.jpg में, VMOU.jpg क्या दर्शाता है?
In the file path example D:\RSCIT\VMOU.jpg, what does VMOU.jpg represent?
(A) ड्राइव / Drive
(B) शीर्ष–स्तरीय फोल्डर / Top-level Folder
(C) फाइल का पूरा नाम, उसके एक्सटेंशन सहित / Complete file name including its extension
(D) फाइल सिस्टम पदानुक्रम / File System Hierarchy
Right Answer: (C)
Question. 9. निम्नलिखित में से किसे ‘सिस्टम सॉफ्टवेयर’ माना जाता है, जो कम्प्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों का प्रबंधन करता है?
Which of the following is considered ‘system software’ that manages computer hardware and software resources?
(A) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड / Microsoft Word
(B) एंटीवायरस / Antivirus
(C) वेब ब्राउजर / Web Browser
(D) ऑपरेटिंग सिस्टम / Operating System
Right Answer: (D)
Question. 10. कम्प्यूटर ने स्कूली पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण कैसे किया है?
How have computers modernized school libraries?
(A) अधिक भौतिक पुस्तकें छापकर / By printing more physical books
(B) पुस्तकों को डिजिटल प्रारूप (ई–पुस्तकों) में परिवर्तित करके और पुस्तक निर्गम प्रक्रिया को स्वचालित करके/ By converting books into digital format (e-books) and automating the book issuing process
(C) शिक्षकों को रोबोट से बदलकर / By replacing teachers with robots
(D) किताबें पढ़ने की आवश्यकता को पूरी तरह से समाप्त करके / By completely eliminating the need to read books
Right Answer: (B)
Question. 11. गूगल प्ले स्टोर क्या है?
What is Google Play Store?
(A) यह गूगल द्वारा एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए विकसित एक अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन सॉफ्टवेयर स्टोर है। / It is an international online software store developed by Google for Android devices.
(B) यह एंड्रॉइड डिवाइस के लिए हार्डवेयर डिवाइस बेचने वाला एक ऑनलाइन स्टोर है। / It is an online store that sells hardware devices for Android devices.
(C) यह एक चैट प्रोग्राम है, जहाँ लोग एक-दूसरे से चैट करते हैं। / It is a chat program where people chat with each other.
(D) यह एक भौतिक स्टोर है जहाँ आप कुछ भी खरीद सकते हैं।/ It is a physical store where you can buy anything.
Right Answer: (A)
Question. 12. FASTag राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस्तेमाल होने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली तकनीक है। टोल प्लाजा पर शुल्क स्वचालित रूप से काटने के लिए FASTag किस तकनीक का उपयोग करता है?
FASTag is an electronic toll collection technology used on national highways. Which technology does FASTag use for automatic toll deduction at toll plazas?
(A) ब्लूटूथ / Bluetooth
(B) रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) / Radio Frequency Identification (RFID)
(C) वाईफाई / Wi-Fi
(D) इन्फ्रारेड सेंसर / Infrared Sensor
Right Answer: (B)
Question. 13. निम्नलिखित में से किसे इनपुट डिवाइस के रूप में वर्गीकृत किया जाता है?
Which of the following is classified as an input device?
(A) मॉनिटर / Monitor
(B) प्रिंटर / Printer
(C) कीबोर्ड / Keyboard
(D) स्पीकर / Speaker
Right Answer: (C)
Question. 14. कम्प्यूटर कीबोर्ड पर …………………… कुंजियों को “टॉगल कुंजी” के रूप में जाना जाता है क्योंकि इनका उपयोग किसी विशेष सुविधा को चालू या बंद करने के लिए किया जाता है।
On a computer keyboard, …………………… keys are known as “toggle keys” because they are used to turn a particular feature on or off.
(A) Ctrl और Alt / Ctrl and Alt
(B) फंक्शन कुंजी (F1, F2 आदि) / Function keys (F1, F2 etc.)
(C) कैप्स लॉक, नम लॉक और स्क्रॉल लॉक / Caps Lock, Num Lock and Scroll Lock
(D) एरो कुंजी / Arrow keys
Right Answer: (C)
Question. 15. विंडोज 11 में डिफॉल्ट वेब ब्राउजर कौनसा है?
Which is the default web browser in Windows 11?
(A) इंटरनेट एक्सप्लोरर / Internet Explorer
(B) सफारी / Safari
(C) मोजिला फायरफॉक्स / Mozilla Firefox
(D) माइक्रोसॉफ्ट एज / Microsoft Edge
Right Answer: (D)
Question. 16. रवि अपने दोस्त को जीमेल के जरिए 35 एमबी की एक उच्च गुणवत्ता वाली वीडियो फाइल भेजने की कोशिश कर रहा है। जब वह इस फाइल को अपने ईमेल में अटैच करने का प्रयास करेगा तो क्या होगा?
Ravi is trying to send a 35 MB high-quality video file to his friend through Gmail. What will happen when he tries to attach this file to his email?
(A) जीमेल फाइल को स्वचालित रूप से 25 एमबी की सीमा तक संपीड़ित कर देगा। / Gmail will automatically compress the file to the 25 MB limit.
(B) जीमेल फाइल को अटैच करने से मना कर देगा और एक त्रुटि संदेश प्रदर्शित करेगा। / Gmail will refuse to attach the file and display an error message.
(C) जीमेल फाइल को सीधे अटैचमेंट के बजाय स्वचालित रूप से गूगल ड्राइव लिंक में बदल देगा। / Gmail will automatically convert the file into a Google Drive link instead of a direct attachment.
(D) फाइल सामान्य रूप से अटैच हो जाएगी क्योंकि सीमा 50 एमबी है। / The file will be attached normally because the limit is 50 MB.
Right Answer: (C)
Question. 17. भारत सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कौन पोर्टल या ऐप आता है जिसका उद्देश्य कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालयों के पूर्ण–पाठ अनुक्रमणिका एकत्र करना और उपलब्ध कराना है?
Which portal or app under the Education Department of the Government of India aims to collect and provide full-text indexing from several national and international digital libraries?
(A) उमंग (UMANG) / UMANG
(B) एनडीएल / NDL
(C) डिजिलॉकर / DigiLocker
(D) एम–आधार / m-Aadhaar
Right Answer: (B)
Question. 18. निम्नलिखित में से कौनसा मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ओपन–सोर्स है और गूगल द्वारा विकसित किया गया है?
Which of the following mobile operating systems is open-source and developed by Google?
(A) एप्पल आईओएस / Apple iOS
(B) विंडोज फोन / Windows Phone
(C) एंड्रॉइड / Android
(D) सिम्बियन / Symbian
Right Answer: (C)
Question. 19. डिजिलॉकर ऐप का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
What is the primary purpose of the DigiLocker app?
(A) रास्ता खोजना और यात्रा संबंधी दिशाएं ज्ञात करना। / To find routes and travel directions.
(B) मोबाइल गेम्स खेलना। / To play mobile games.
(C) क्लाउड–आधारित प्लेटफॉर्म पर कानूनी दस्तावेजों को डिजिटल रूप से जारी करना, संग्रहीत करना और सत्यापित करना। / To issue, store, and verify legal documents digitally on a cloud-based platform.
(D) मोबाइल फोन के बीच फाइलों को स्थानांतरित करना। / To transfer files between mobile phones.
Right Answer: (C)
Question. 20. पोर्ट्रेट और लैंडस्केप से आपका क्या तात्पर्य है?
What do you mean by Portrait and Landscape?
(A) पेज ओरिएंटेशन / Page Orientation
(B) पेपर साइज / Paper Size
(C) पेज लेआउट / Page Layout
(D) उपरोक्त सभी / All of the above
Right Answer: (A)
Question. 21. वर्ड 2019 में, रिबन ………… की श्रृंखला से बना होता है।
In Word 2019, the Ribbon is made up of a series of ………… .
(A) गैट्स / Gates
(B) विंडोज / Windows
(C) टैब्स / Tabs
(D) डोर्स / Doors
Right Answer: (C)
Question. 22. एमएस वर्ड 2019 दस्तावेज़ में डिफॉल्ट फॉन्ट और फॉन्ट आकार क्या हैं?
What are the default font and font size in an MS Word 2019 document?
(A) टाइम्स न्यू रोमन, 12 / Times New Roman, 12
(B) कैलिब्री, 11 / Calibri, 11
(C) एरियल, 10 / Arial, 10
(D) कैम्ब्रिया, 11 / Cambria, 11
Right Answer: (B)
Question. 23. एमएस एक्सेल में “एब्सोल्यूट सेल रेफरेंस” बनाने के लिए किस प्रतीक का उपयोग किया जाता है (उदाहरण के लिए, यह सुनिश्चित करना कि अन्य सेल में कॉपी करने पर रेफरेंस न बदले)?
Which symbol is used in MS Excel to create an “absolute cell reference” (for example, to ensure that the reference does not change when copied to another cell)?
(A) &
(B) #
(C) $
(D) @
Right Answer: (C)
Question. 24. यदि कोई साइबर हमलावर मानव–पठनीय डोमेन नाम को आईपी पते में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को बाधित करता है और जानकारी चुराने के लिए आपके ट्रैफिक को किसी अवैध वेबसाइट पर पुनर्निर्देशित करता है, तो कौनसा साइबर खतरा उत्पन्न हुआ है?
If a cyber attacker disrupts the process of converting a human-readable domain name into an IP address and redirects your traffic to an illegal website to steal information, which cyber threat has occurred?
(A) सेशन हाईजैकिंग (Session Hijacking)
(B) मालवर्टाइजिंग (Malvertising)
(C) डीएनएस पॉइजनिंग (DNS Poisoning)
(D) डिनायल ऑफ सर्विस (DoS)
Right Answer: (C)
Question. 25. धोखाधड़ी करने वाले लोग कभी–कभी एटीएम मशीनों में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगा देते हैं जो कार्ड स्लॉट और कीपैड में दर्ज की गई सभी जानकारी को रिकॉर्ड कर लेता है। इस उपकरण को क्या कहते हैं?
Fraudsters sometimes install an electronic device in ATM machines that records all information entered into the card slot and keypad. What is this device called?
(A) स्किमर (Skimmer)
(B) स्कैनर (Scanner)
(C) ट्रोजन (Trojan)
(D) कीलॉगर (Keylogger)
Right Answer: (A)
Question. 26. “इमेज ऑप्टिमाइजेशन” का प्राथमिक लाभ क्या है?
What is the primary benefit of “Image Optimization”?
(A) बड़े प्रिंटआउट के लिए छवि का रिज़ॉल्यूशन बढ़ाना। / Increasing image resolution for large printouts.
(B) छवि की गुणवत्ता से समझौता किए बिना छवि का आकार 80-85% तक कम करना। / Reducing image size by 80-85% without compromising image quality.
(C) सभी छवियों को वेक्टर ग्राफिक्स में परिवर्तित करना। / Converting all images into vector graphics.
(D) किसी तस्वीर में डिजिटल हस्ताक्षर जोड़ना। / Adding a digital signature to an image.
Right Answer: (B)
Question. 27. मानक सेट में उपलब्ध न होने वाले प्रतीकों और वर्णों से जुड़े जटिल समीकरण बनाने के लिए किस लिब्रेऑफिस टूल का उपयोग, सूत्र या समीकरण एडिटर के रूप में किया जाता है?
Which LibreOffice tool is used as a formula or equation editor to create complex equations involving symbols and characters not available in the standard set?
(A) Writer
(B) Math
(C) Calc
(D) Base
Right Answer: (B)
Question. 28. यदि उपयोगकर्ता किसी ट्रेन की वास्तविक समय की लाइव स्थिति या उसकी समय सारणी की सटीक जाँच करना चाहते हैं, तो उन्हें किस आधिकारिक पोर्टल पर जाना चाहिए?
If users want to check the real-time live status or exact timetable of a train, which official portal should they visit?
(A) राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) / National Train Enquiry System (NTES)
(B) पासपोर्ट सेवा पोर्टल / Passport Seva Portal
(C) राज ई–वॉल्ट / Raj e-Vault
(D) आईआरसीटीसी पोर्टल / IRCTC Portal
Right Answer: (A)
Question. 29. कॉलम A में दिए गए इंटरनेट कनेक्शन के प्रकार को कॉलम B में दिए गए उनके सही विवरणों से मिलान करें –
Match the types of internet connections given in Column A with their correct descriptions given in Column B –
| कॉलम A / Column A | कॉलम B / Column B
| (I) डायल अप / Dial Up | (P) एक वायरलेस तकनीक जो पीसी, स्मार्टफोन और प्रिंटर जैसे उपकरणों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए रेडियो आवृत्ति का उपयोग करती है। / A wireless technology that uses radio frequency to connect devices like PCs, smartphones, and printers to the internet. |
| (II) ब्रॉडबैंड / Broadband | (Q) आमतौर पर यह धीमा इंटरनेट कनेक्शन होता है जो फोन कॉल की तरह मॉडेम पर नंबर डायल करके कनेक्ट होता है। / It is generally a slow internet connection that connects by dialing a number through a modem like a phone call. |
| (III) वाईफाई / Wi-Fi | (R) एक हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, जो आमतौर पर टेलीफोन कंपनियों द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से बड़ी मात्रा में जानकारी भेजी जाती है। / A high-speed internet connection generally provided by telephone companies through which a large amount of information is transmitted. |
निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प चुनें –
Choose the correct option from the following –
(A) (I)-(P), (II)-(R), (III)-(Q)
(B) (I)-(Q), (II)-(R), (III)-(P)
(C) (I)-(Q), (II)-(P), (III)-(R)
(D) (I)-(R), (II)-(P), (III)-(Q)
Right Answer: (B)
Question. 30. राजस्थान में ई–गवर्नेंस पहलों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
Consider the following statements regarding e-Governance initiatives in Rajasthan –
कथन (I) – राज ई–वॉल्ट एक अनुकूलित क्यूआर और फोटो–सक्षम डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली है। / Statement (I) – Raj e-Vault is a customized QR and photo-enabled digital signature system.
कथन (II) – राज मेघ राजस्थान के लिए SaaS और PaaS आधार पर संपूर्ण क्लाउड क्षमता प्रदान करता है। / Statement (II) – Raj Megh provides complete cloud capability for Rajasthan on SaaS and PaaS basis.
ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?
Which of the above statements is/are correct?
(A) केवल (I) / Only (I)
(B) केवल (II) / Only (II)
(C) दोनों (I) और (II) / Both (I) and (II)
(D) न तो (I) और ना ही (II) / Neither (I) nor (II)
Right Answer: (B)
Question. 31. निम्नलिखित में से कौनसा ईमेल पते का हिस्सा नहीं है?
Which of the following is not a part of an email address?
(A) –
(B) .
(C) @
(D) रिक्त स्थान / Blank Space
Right Answer: (D)
Question. 32. निम्नलिखित में से कौनसी कुंजी आपको वर्तमान स्क्रीन के कंटेंट को छवि के रूप में प्रिंट करने में सक्षम बनाएगी?
Which of the following keys enables you to capture the current screen content as an image?
(A) Pause Break
(B) Print Screen
(C) Sys Req
(D) Page Up
Right Answer: (B)
Question. 33. निम्नलिखित में से कौनसे वैध सर्च इंजन हैं?
Which of the following are valid search engines?
(A) ट्विटर, फेसबुक, गूगल प्लस / Twitter, Facebook, Google Plus
(B) वेब स्पाइडर, इंडेक्सिंग, डिसिजन इंजन / Web Spider, Indexing, Decision Engine
(C) गूगल, बिंग, याहू / Google, Bing, Yahoo
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं / None of the above
Right Answer: (C)
Question. 34. निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें –
Choose the most appropriate option from the following –
(A) इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। / Debit cards and credit cards can be used in electronic payment systems.
(B) OMR का मतलब ओनली मैग्नेटिक रीडर होता है। / OMR stands for Only Magnetic Reader.
(C) स्काइप सिस्टम सॉफ्टवेयर का एक उदाहरण है। / Skype is an example of system software.
(D) प्रिंटर की आउटपुट गुणवत्ता को हर्ट्ज में मापा जाता है। / Printer output quality is measured in Hertz.
Right Answer: (A)
Question. 35. निम्नलिखित परिभाषाओं पर विचार करें –
Consider the following definitions –
(I) व्यक्तिगत पत्रों का एक बैच बनाएं और प्रिंट करें। / Create and print a batch of personalized letters.
(II) चरणबद्ध प्रतिक्रिया तंत्र। / Step-by-step response mechanism.
(III) आदेशों या निर्देशों की श्रृंखला। / A sequence of commands or instructions.
(I), (II) और (III) क्रमशः निम्नलिखित से संबंधित हैं – / (I), (II) and (III) are respectively related to –
(A) हाइपरलिंक, मैक्रो, कैप्चा / Hyperlink, Macro, CAPTCHA
(B) मैक्रो, मेल मर्ज, विजार्ड / Macro, Mail Merge, Wizard
(C) कैप्चा, मेल मर्ज, हाइफनेशन / CAPTCHA, Mail Merge, Hyphenation
(D) मेल मर्ज, विजार्ड, मैक्रो / Mail Merge, Wizard, Macro
Right Answer: (D)
उम्मीद है! 12 April 2026 के RSCIT Question Paper के प्रश्न-उत्तर आपको अच्छी तरह से समझ में आ गए होंगे। अगर आपको इस RSCIT Paper 12 April 2026 के अलावा अन्य RKCL RSCIT Previous Papers पढ़ने हैं तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
वैसे अभी आप 12 April 2026 के RSCIT Paper को अपने मोबाइल फोन में PDF के रूप में भी Download कर सकते हैं। RSCIT Paper PDF Download करने के लिए आपको नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करना होगा।
आपके द्वारा पढ़े गए RSCIT Paper 12 April 2026 के प्रश्नों का RSCIT Online Test भी हमने तैयार किया है। आरएससीआईटी ओल्ड पेपर के मॉक टेस्ट को देकर आप अभी जान सकते हैं कि आपकी RSCIT Course की तैयारी कैसी हुई है। आरएससीआईटी प्रीवियस पेपर का ऑनलाइन टेस्ट देने के लिए नीचे दिए गए बटन पर आपको क्लिक करना है।
आशा करते हैं हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ में आ चुकी है। अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है तो बेझिझक नीचे दिए गए टिप्पणी डिब्बे के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं।
इतना सारा समय RSCITcourse.com अर्थात हमारे साथ आरएससीआईटी की ऑनलाइन पढ़ाई में व्यतीत करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!💙